Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

ओडिशा: महिला और उसकी बेटी की जादू टोना के संदेह में हत्या

संबलपुर (ओडिशा), आठ जून (भाषा) ओडिशा के संबलपुर जिले में 60 वर्षीय एक महिला और उसकी 35 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर जादू टोना करने के संदेह में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सासन थाना क्षेत्र के गिरिपाली खड़ियापाड़ा गांव की है।

संबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों को बताया कि घटना रविवार रात को उस समय हुई जब दोनों महिलाएं अपने घर के बाहर सो रही थीं।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि अजय प्रधान नाम के एक स्थानीय युवक ने उरकुली पात्रा और उनकी विवाहित बेटी लीलिमा जोडा पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि प्रधान ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी और जांच के दौरान पुलिस को उस पर संदेह हुआ। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार दोनों शव के पास ही मिला।

अधिकारी ने कहा कि इन हत्याओं के पीछे आरोपी का यह शक होने की आशंका है कि मां-बेटी जादू-टोना करती हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि अपराध के उद्देश्य और पूरी घटना के क्रम का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक वैज्ञानिक टीम के साथ सबूत जुटाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की जांच जारी है।

सूत्रों ने बताया कि लीलिमा पिछले कुछ समय से अपने मायके में ही रह रही थी।

भाषा अमित

अमित