Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

कोलकाता, आठ जून (भाषा) राजनीतिक सकंट का सामना कर रही तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और साथ ही संसद के उच्च सदन की सदस्यता भी छोड़ दी।

तृणमूल के वरिष्ठ नेता एवं संसद में पार्टी की सबसे मुखर आवाजों में से एक रहे राय ने राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा और साथ ही ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब तृणमूल अंदरूनी खींचतान से गुजर रही है। पार्टी के विधायी दल में विद्रोह और विभिन्न गुटों के बीच बढ़ते तनाव ने संगठन को हिलाकर रख दिया है।

अपने इस्तीफे में राय ने कहा कि वे अपनी संसद सदस्यता छोड़ रहे हैं और तृणमूल से अपना नाता तोड़ रहे हैं।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा