Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने 'ऑब्सेशन' की तुलना उर्मिला मातोंडकर की 'कौन' से की

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने कहा कि इंडे नवारेटे अभिनीत हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' का एक दृश्य उन्हें उनकी निर्देशित फिल्म 'कौन' में उर्मिला मातोंडकर के अभिनय की याद दिलाता है।

वर्मा ने रविवार को अपने 'एक्स' हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसकी शुरुआत 'कौन' के एक दृश्य से हुई और उसके बाद अमेरिकी फिल्म 'ऑब्सेशन' का एक दृश्य दिखाया गया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘ 'ऑब्सेशन' देखने के बाद मुझे 'कौन' से उर्मिला का यह दृश्य याद आ गया।’’

‘ऑब्सेशन’ का निर्देशन करी बार्कर ने किया है और इसमें माइकल जॉनस्टन ने बेयर बेली और नवारेटे ने निक्की फ्रीमैन की भूमिका निभाई है। 29 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई की है।

वर्मा की फिल्म 'कौन' 1999 में रिलीज हुई थी और इसकी कहानी मातोंडकर के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक तूफानी रात में घर में अकेली फंसी हुई है और टेलीविजन पर एक खतरनाक सीरियल किलर के बारे में खबर देखती है। इसमें मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

भाषा तान्या वैभव

वैभव