Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

पालघर में सजावट सामग्री के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

पालघर, आठ जून (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में सजावटी सामग्री रखने वाले एक गोदाम में आग लगने से उसमें रखा सामान नष्ट हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार शाम हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

एक अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, विरार क्षेत्र के सामंतपाड़ा में स्थित गोदाम में रविवार शाम करीब पांच बजे आग लग गई। गोदाम में फिल्मों की शूटिंग एवं अन्य कार्यक्रमों की सजावट में इस्तेमाल होने वाली सामग्री रखी गई थी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि ज्वलनशील सामग्री से भरा गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा मनीषा

मनीषा