Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

ठाणे नगर निगम मुख्यालय की चौथी मंजिल पर आग लगी, कोई हताहत नहीं

ठाणे, आठ जून (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम (टीएमसी) मुख्यालय की चौथी मंजिल पर सोमवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) को सुबह 8.07 बजे मुख्य भवन की चौथी मंजिल पर स्थित नगर विकास विभाग में आग लगने की सूचना मिली।

आरडीएमसी प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा, 'प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक यूपीएस इकाई, कुछ कागजात और एक पंखे में आग लगी। आग मामूली थी और कार्यालय के एक हिस्से तक ही सीमित रही।'

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी और एक बचाव वाहन को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने कहा, 'सुरक्षा कर्मियों, आपदा प्रबंधन कर्मचारियों और दमकल कर्मियों की मदद से सुबह 8.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।'

उन्होंने बताया कि आग पूरी तरह बुझने के बाद शीतलन (कूलिंग) का कार्य किया गया और किसी अन्य खतरे की आशंका को दूर करने के लिए परिसर का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद सामान्य कामकाज बहाल कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर यूपीएस प्रणाली में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

भाषा मनीषा

मनीषा