Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

राजस्थान के कई इलाकों में फिर भीषण गर्मी

जयपुर, आठ जून (भाषा) राजस्थान के कई इलाकों में एक बार फिर तेज गर्मी पड़ रही है और गंगानगर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान कई जगह बारिश भी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में 'हीटवेव' चल सकती है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार सुबह तक बीते चौबीस घंटों में पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गयी। सर्वाधिक बारिश पुष्कर (अजमेर) में 50.0 मिलीमीटर हुई। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां अभी जारी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 11 जून के दौरान कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और लू चल सकती है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा