Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को उम्मीदवार बनाया

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए लिंगराज पाटिल और रघु कौटिल्य को भी उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक अधिसूचना में बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है।

अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और कर्नाटक सहित 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 18 जून को होंगे।

कर्नाटक विधान परिषद का चुनाव भी 18 जून को होगा।

भाषा संतोष सिम्मी

सिम्मी