बेंगलुरु, सात जून (भाषा) कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण बारिश तेज होने के साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को तटीय जिलों दक्षिण कन्नड़ और उडुपी में सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया।
आईएमडी के यहां स्थित केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पांच जिलों (दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा) के लिए रेड अलर्ट लागू रहेगा।
आईएमडी ने बताया कि बुधवार के लिए सात जिलों (उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा, बेलगावी, धारवाड़ और हावेरी) के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने एक बयान में कहा कि संबंधित जिलों के लिए चेतावनी विशेष दिनों में सुबह 8:30 बजे से 24 घंटे तक लागू रहेगी। रेड अलर्ट का मतलब 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक की भारी बारिश से है।
भाषा संतोष सिम्मी
सिम्मी