Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

अमित शाह ने दिल्ली स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में सबरीसम परिसर का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां भगवान अयप्पा मंदिर में सबरीसम परिसर का उद्घाटन किया। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

गृह मंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा करते हुए लिखा, ‘‘नयी दिल्ली के आर के पुरम स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा करने का सौभाग्य मिला। भगवान अय्यप्पा आनंद के दाता और हमारे राष्ट्र को एकजुट करने वाले पवित्र मूल्यों के प्रतीक हैं। मैंने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।’’

उन्होंने कहा कि यह नयी सुविधा आध्यात्मिक ज्ञान और मंदिर की कल्याणकारी पहलों का केंद्र बनेगी तथा ‘‘केरलम् के हमारे भाई-बहनों की सांस्कृतिक जड़ों को और मजबूत करेगी।’’

भाषा

सिम्मी संतोष

संतोष