हैदराबाद, सात जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सांसद ई. राजेंद्र के खिलाफ हैदराबाद में कथित तौर पर झूठी और मानहानिकारक सामग्री वाले अनधिकृत बैनर लगाने के मामले में छह लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘केपीएचबी फुटओवर ब्रिज’ पर ये बैनर आम जनता के बीच भाजपा और राजेंद्र की छवि, प्रतिष्ठा और साख को नुकसान पहुंचाने की दुर्भावनापूर्ण मंशा से लगाए गए प्रतीत होते हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया कि केपीएचबी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को शनिवार और रविवार को पकड़ा गया और उन्हें नियमानुसार नोटिस दिए गए।
भाषा
सिम्मी संतोष
संतोष