Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

'कैंडल मार्च' के साथ जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में रविवार को निवासियों, कल्याणकारी संगठनों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने हाल ही में मालवीय नगर में आग लगने की घटना और सैद अल अजैब में इमारत ढहने की घटनाओं में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए 'कैंडल मार्च' का आयोजन किया।

यह मार्च साकेत के जे-ब्लॉक मार्केट से शुरू हुआ और पीवीआर साकेत पर समाप्त हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

मालवीय नगर में लगी भीषण आग में 13 विदेशी नागरिकों सहित 22 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैद अल अजैब में इमारत ढहने से छह लोगों की मौत हो गई।

इस मार्च में शामिल प्रतिभागियों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन (एमडब्ल्यूए) के सदस्य और स्थानीय निवासी शामिल थे। उन्होंने जलती हुई मोमबत्तियां लेकर पीड़ितों की याद में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों घटनाओं से प्रभावित परिवारों के प्रति एकजुटता भी व्यक्त की।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश