Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

‘निरूद्ध केंद्रों’ से लगभग 4,800 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश भेजा जा चुका है: शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, सात जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित ‘निरूद्ध केंद्रों’ से लगभग 4,800 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश भेजा जा चुका है, जबकि ऐसे लगभग 836 लोग अब भी इन केंद्रों में निर्वासन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि घुसपैठ एक बड़ा मुद्दा है और उनकी सरकार भारत-बांग्लादेश सीमा को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक 556 किलोमीटर बाड़बंदी में से लगभग 100 किलोमीटर क्षेत्र की भूमि पहले ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप चुकी है।

उन्होंने कहा कि भूमि सौंपा जाना एक सतत प्रक्रिया है और देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, “राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित निरूद्ध केंद्रों से लगभग 4,800 अवैध प्रवासियों को वापस भेजा जा चुका है।”

उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे 836 लोग अभी भी निर्वासन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भाषा जोहेब नरेश

नरेश