Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

राजस्थान: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर हुई बारिश

जयपुर, सात जून (भाषा) राजस्थान के कुछ स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि टोंक जिले के वनस्थली में 24 घंटे की अवधि में सर्वाधिक 93.5 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अलवर में 22.2 मिमी और बीकानेर में 14.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि कुछ स्थानों पर दो मिमी या उससे कम वर्षा हुई।

रविवार को मौसम अधिकांशतः शुष्क रहा।

इस बीच, श्रीगंगानगर रविवार को राजस्थान का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां दिन का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, फलौदी में तापमान 44.4 डिग्री, जैसलमेर में 43.9 डिग्री, बाड़मेर में 43 डिग्री, चूरू में 42.4 डिग्री, जोधपुर में 41.5 डिग्री और बीकानेर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि सोमवार से पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर तापमान में वृद्धि होगी और लू चल सकती है।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र