Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

बंगाल : दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी समेत पांच शहरों को हिमालयी पर्वतीय शहर के रूप में विकसित किया जाएगा

कोलकाता, सात जून (भाषा) पश्चिम बंगाल की शहरी विकास एवं नगर मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के उत्तरी भाग के पांच शहरों को हिमालयी पर्वतीय शहरों के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा है।

इस पहल के लिए जिन पांच शहरों की पहचान की गई है, उनमें दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कर्सियांग, मिरिक और सिलीगुड़ी शामिल हैं।

पॉल ने उत्तर बंगाल में स्थित उत्तर कन्या में संवाददाताओं से कहा, “केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रस्ताव दिया है कि इन पांच शहरों को हिमालयी पर्वतीय शहरों के रूप में विकसित किया जाएगा।”

दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्टा ने कहा कि राज्य सरकार पहाड़ी क्षेत्रों, तराई और दुआर्स का तेजी से विकास सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक है।

उन्होंने कहा, “हम अपने क्षेत्र के लिए की गई इस बड़ी घोषणा का स्वागत करते हैं। हम दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र, तराई तथा दुआर्स का तेज विकास सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।”

भाषा जोहेब पारुल

पारुल