Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

उडुपी (कर्नाटक), सात जून (भाषा) कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे के खिलाफ जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियां करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में करकला में 48 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को रविवार को हिरासत में लिया गया। वह उडुपी जिले के करकला के पास केरवाशे गांव में नलकेडा बेट्टा का निवासी है।

शिकायत के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब निट्टे गांव के अत्तूर चेतनाहल्ली के एक व्यक्ति ने सात जून को फेसबुक पेज ‘‘नम्मा कार्ला’’ पर एक पोस्ट देखी। पोस्ट में मंत्री की एक तस्वीर के साथ एक शीर्षक भी था।

पुलिस ने कहा कि यह टिप्पणी समुदायों के बीच दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने के इरादे से की गई थी और इसमें जान से मारने की धमकी भी शामिल थी।

इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3), 196 और 353(2) के साथ-साथ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत करकला सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

भाषा आशीष नरेश

नरेश