Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

इंदौर में भाजपा नेता के आवास पर पथराव, पुलिस ने शुरू की जांच

इंदौर, सात जून (भाषा) इंदौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता के घर पर कथित रूप से पथराव किए जाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना उषा नगर क्षेत्र में हुई, जिसमें भाजपा की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 इकाई से जुड़े पदाधिकारी वीरेंद्र शेडगे के आवास-कार्यालय को निशाना बनाया गया।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह आवास पर कथित रूप से पत्थर फेंके गए, जिससे परिसर में स्थित एक कार्यालय के शीशे टूट गए।

उन्होंने बताया कि बाद में दिन में उसी स्थान पर पथराव की एक और घटना हुई।

ऐसी ही एक घटना में इंदौर-4 की विधायक मालिनी गौड़ के रिश्तेदार लोकेन्द्र राठौर के घर पर भी कथित रूप से पत्थर फेंके गए, जिसके कारण वहां खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना से पहले शनिवार रात एक पालतू कुत्ते द्वारा कथित रूप से कूड़ा फैलाने की घटना को लेकर शेडगे और एक स्थानीय निवासी के बीच विवाद हुआ था।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि बाद में दोनों पक्ष एक पुलिस थाने पहुंचे, जहां स्थिति को शांत करने के प्रयास किए गए।

अन्नपूर्णा संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त शिवेंदु जोशी ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ-साथ दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप