Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

हीना राजगोर चमकीं, भारत विश्व योगासन चैंपियनशिप में 40 स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर

अहमदाबाद, सात जून (भाषा) गुजरात की हीना राजगोर ने रविवार को यहां पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत को स्वर्ण पदक दिलाया जिससे मेजबान टीम ने तालिका में अपनी बढ़त और बढ़ा ली।

भारत 40 स्वर्ण, आठ रजत और दो कांस्य सहित 50 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

जापान ने दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर अपने पदकों की कुल संख्या 10 कर ली जिससे देश तालिका में दूसरे स्थान पर है। सिंगापुर दो स्वर्ण सहित छह पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।

गुजरात के भुज की रहने वाली राजगोर ने सीनियर बी महिला वर्ग में ‘फॉरवर्ड बेंड’ स्पर्धा में 43.50 अंक से स्वर्ण पदक जीता।

ओमान की प्रीति जैमानी ने रजत पदक जबकि रूस की स्वेतलाना लुकाशोवा और जॉर्डन की माया अल अलोस्ताथ ने कांस्य पदक साझा किया।

भारतीयों ने उम्मीद के मुताबिक स्वर्ण पदक की रेस में दबदबा बनाया। वहीं जापान ने दो स्वर्ण जीते जबकि रूस और उज्बेकिस्तान ने एक-एक स्वर्ण जीता।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द