Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

बिहार के एक आवासीय स्कूल में लड़के का शव मिला

मधेपुरा, सात जून (भाषा) बिहार के मधेपुरा जिले में एक आवासीय विद्यालय के परिसर में छह वर्षीय बच्चे का शव मिला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्चे का शव शनिवार देर रात मुरलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूल परिसर में शौचालय के पाइप से बंधा हुआ मिला।

मुरलीगंज के थाना प्रभारी (एसएचओ) नूरुल हक ने बताया, 'शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।'

बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप