Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

तमिलनाडु की टीवीके सरकार संभवत: तीन महीने तक भी नहीं टिक पाएगी : स्टालिन

चेन्नई, सात जून (भाषा) द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने रविवार को दावा किया कि तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार संभवत: तीन महीने से अधिक नहीं टिक पाएगी।

विजय ने मई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसके साथ ही राज्य में 60 वर्षों में पहली बार द्रमुक और अन्नाद्रमुक के अलावा किसी अन्य दल की सरकार बनी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा, “मुझे फिलहाल मौजूदा सरकार के बारे में अधिक कहने की आवश्यकता नहीं है। जब यह बनी थी, तब मैंने कहा था कि मैं छह महीने तक इसकी आलोचना नहीं करूंगा। हालांकि, अब यह आशंका है कि परिस्थितियां मुझे उससे पहले ही बोलने के लिए मजबूर कर सकती हैं।”

इस कार्यक्रम में वीसीके के पूर्व विधायक पी. बाबू और उनके समर्थक द्रमुक में शामिल हुए हैं।

स्टालिन ने कहा, “बहुत से लोग पहले ही इसके बारे में बात कर रहे हैं और आलोचना बढ़ती जा रही है। यह छह महीने, पांच महीने या यहां तक कि चार महीने का सवाल नहीं है। अब सवाल यह है कि क्या यह सरकार तीन महीने भी टिक पाएगी।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप