Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में मकान में लगी आग, सात लोगों को बचाया गया

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार को एक मकान में आग लगने की घटना में पांच बच्चों और दो महिलाओं समेत सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, अपराह्न 3:39 बजे मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित घटनास्थल पर प्रारंभिक तौर पर पानी का टैंकर, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और ज्यादा क्षमता वाली दमकल भेजी गयी।

पुलिस ने बताया कि आग लगने की इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। साथ ही, एक बच्चे की मौत होने संबंधी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में प्रसारित खबरों को गलत बताया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग लगने की घटना में किसी बच्चे की मौत होने संबंधी खबरें गलत हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।’’

अधिकारियों के अनुसार, दमकल कर्मियों ने बचाव अभियान चलाकर ऊपरी मंजिल पर फंसे पांच बच्चों और दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि एक घायल कुत्ते को भी इमारत से बचाया गया और उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग केवल इमारत की पहली मंजिल तक ही सीमित रही।

पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत