Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

युद्धविराम समझौते के कुछ दिनों बाद इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला किया

बेरुत, सात जून (एपी) अमेरिका में हुए युद्धविराम समझौते के लागू होने के कुछ ही दिनों बाद रविवार को इजराइल ने दक्षिणी बेरुत के उपनगरों पर हमला किया।

इलाके के निवासियों ने तीन धमाकों की आवाज सुनी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि हमलों में किसे निशाना बनाया गया था।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ये हमले आतंकवादी समूह हिज्बुल्ला द्वारा इससे पहले उत्तरी इजराइल की ओर की गई बमबारी के जवाब में किए गए।

हिज्बुल्ला ने इन हमलों की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।

लेबनान और इजराइल के बीच 17 अप्रैल को पहला समझौता लागू होने के बाद से इजराइल ने लेबनान के शहरी इलाकों पर दो बार हमले किए हैं।

एपी शफीक दिलीप

दिलीप

शफीक