Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

दि36 नेपाल लीड विदेश मंत्री

अतीत की चिंताओं से मुक्त साझेदारी का निर्माण हो: नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत के साथ संबंधों पर कहा

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने रविवार को कहा कि नेपाल भारत के साथ अपने सीमा विवाद को मौजूदा द्विपक्षीय तंत्रों के माध्यम से हल करना चाहता है क्योंकि जब दोनों पक्ष खुले दिल, तर्कसंगत दिमाग और आपसी सम्मान के साथ मिलते हैं तो 'कोई भी समस्या बहुत बड़ी और जटिल नहीं होती'।

दि3 सीबीआई छापे

सीबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक-एयू फाइनेंस बैंक धोखाधड़ी मामले में छापे मारे

नयी दिल्ली : केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के विभागों से सरकारी धन की हेराफेरी से जुड़े कथित 661 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-एनसीआर में छह स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे37 महाराष्ट्र सीजेपी लीड दीपके

केंद्रीय मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा: सीजेपी संस्थापक दीपके

छत्रपति संभाजीनगर : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहा कि परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

दि31 कांग्रेस इंडिया गठबंधन बैठक

‘इंडिया जनबंधन’ एकजुट, 23 पार्टियों ने भागीदारी की पुष्टि की : कांग्रेस

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) कांग्रेस ने कहा कि 23 राजनीतिक दलों ने सोमवार को यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली ‘‘इंडिया जनबंधन’’ की बैठक में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है और इस बात पर जोर दिया कि विपक्षी गुट अपनी विविधता के बावजूद एकजुट है।

प्रादे66 उप्र वाराणसी लीड मांस दुकानें

उप्र: वाराणसी में मांस की सभी दुकानें शहर के बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय

वाराणसी, उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर निगम ने शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ रखने की दिशा में कदम उठाते हुए अब मांस और मछली की सभी दुकानें शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया है।

प्रादे5 केरल सलीम कुमार लीड निधन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का निधन

कोच्चि : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का निमोनिया के इलाज के दौरान यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वि8 पाक पीओके चुनाव

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान में मतदान जारी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में तथाकथित विधानसभा के चुनाव के लिए रविवार को मतदान जारी है।

अर्थ2 रूस-भारत ऊर्जा मांग

भारत की ऊर्जा मांग से नया आकार लेगा वैश्विक बाजार : रोसनेफ्ट प्रमुख

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : रूस की पेट्रोलियम कंपनी रोसनेफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इगोर सेचिन ने कहा है कि अगले एक दशक में वैश्विक तेल मांग में होने वाली वृद्धि का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा भारत से आएगा, जबकि वैश्विक बिजली खपत में वृद्धि का 15 प्रतिशत योगदान भी भारत का होगा। इससे भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा बाजारों में से एक बन जाएगा।

अर्थ3 एलपीजी मूल्य वृद्धि सरकार

कीमतों में वृद्धि के बाद सरकार का दावा, भारत में दुनिया के अन्य देशों से सस्ता है रसोई गैस सिलेंडर

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी के एक दिन बाद अपने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।

खेल23 खेल लीड भारत

पदार्पण में चमके सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की मजबूत पकड़

मुल्लांपुर, पदार्पण कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की कलात्मक गेंदबाजी ने भारतीय क्रिकेट को उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई और उनके तीन विकेटों की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन पूरी तरह दबदबा कायम कर लिया।

खेल3 खेल सूर्यवंशी चयन परिवार

सूर्यवंशी के परिजनों ने कहा, वैभव की मेहनत रंग लाई

समस्तीपुर : बिहार के 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए भारतीय टी20 टीम में चयन पर उनके परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत अब रंग ला रही है।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार;

वि13 ऑस्ट्रेलिया एआई डेटा सेंटर

ऑस्ट्रेलिया: एआई डेटा सेंटर कितना बिजली-पानी इस्तेमाल करेंगे? हमारे पास इसका कोई डेटा नहीं

कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया में डेटा सेंटर की बढ़ती तादाद अब खनन उद्योग में तेजी को टक्कर दे रही है। ‘ओपनएआई’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन ने पिछले सप्ताह कहा था कि ऑस्ट्रेलिया ‘दुनिया की डेटा सेंटर राजधानी’ बन सकता है।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

संतोष