Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

रास चुनाव: गुजरात से भाजपा के चार उम्मीदवारों की पार्टी विधायकों के साथ बैठक

अहमदाबाद, सात जून (भाषा) गुजरात से राज्यसभा की चार सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले रविवार को गांधीनगर में पार्टी विधायकों के साथ बैठक की।

पार्टी नेताओं ने कहा कि यह बैठक चार राज्यसभा उम्मीदवारों और भाजपा विधायकों के बीच परिचय और समन्वय के लिए रखी गई थी।

बैठक के बाद, भाजपा उम्मीदवार मुकेश राठवा ने संवाददाताओं को बताया कि चारों उम्मीदवार पर्चा दाखिल करने के आखिरी दिन सोमवार को अपने नामांकन दाखिल करेंगे।

राठवा ने बताया, ‘‘आज की बैठक में मैंने और तीन अन्य राज्यसभा उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा समेत पार्टी नेताओं से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। हमने बैठक में सभी विधायकों से परिचय किया और समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।’’

भाजपा ने राज्य की चार राज्यसभा सीटों के लिए राजूभाई शुक्ला, मुकेश राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र कंजारिया को चार जून को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

भाषा वैभव सुरेश

सुरेश