Breaking News

अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट: बीएमसी की चेतावनी, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा     |   मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्कर अरेस्ट: बैंकॉक से लाया 1.23 करोड़ का गोल्ड बार     |   सम्राट चौधरी का कड़ा अल्टीमेटम: मंत्री हो या अधिकारी, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई     |  

न्यायपालिका में प्रौद्योगिकीय परिवर्तन के सूत्रधार हैं युवा वकील: सीजेआई सूर्यकांत

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि युवा वकील, न्यायिक अधिकारी और विधिक पेशेवर न्यायपालिका के तकनीकी परिवर्तन के लिए एक उत्साहवर्धक स्रोत हैं।

ऑक्सफोर्ड यूनियन में “कॉन्स्टिट्यूशनल प्रॉमिस टू डिजिटल रियलिटी: सेफगार्डिंग जस्टिस इन द एज ऑफ एआई एंड टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट” विषय पर प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि प्रौद्योगिकी कभी भी मनुष्यों का स्थान नहीं ले सकती।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, “मैं कानून के क्षेत्र के युवाओं की बात कर रहा हूं, भारत में ऐसे युवा आसानी से खुद को प्रौद्योगिकी के अनुरूप ढाल लेते हैं, चाहे वह जिला न्यायालय का न्यायिक अधिकारी हो, चाहे वह सरकारी वकील हो, और यहां तक कि वे लोग भी, जो कॉर्पोरेट संस्थाओं को कानूनी सलाहकार के रूप में सहायता प्रदान करते हैं।”

उन्होंने कहा कि ये युवा भारतीय न्यायपालिका में इन सभी सुधारात्मक परिवर्तनों को लाने में वास्तव में एक अत्यंत उत्साहवर्धक सूत्रधार रहे हैं।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश