Breaking News

अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट: बीएमसी की चेतावनी, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा     |   मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्कर अरेस्ट: बैंकॉक से लाया 1.23 करोड़ का गोल्ड बार     |   सम्राट चौधरी का कड़ा अल्टीमेटम: मंत्री हो या अधिकारी, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई     |  

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर बस पलटी, आठ यात्री घायल

नयी टिहरी, सात जून (भाषा) उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी इलाके के पास रविवार सुबह 39 यात्रियों से भरी एक बस पलट गई, जिससे आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब बस बदरीनाथ से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि ब्रेक फेल होने के कारण बस सड़क पर ही पलट गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि बस में 39 यात्री सवार थे, जिनमें से आठ को चोटें आई हैं, जबबकि बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।

टिहरी जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) से सूचना मिलने पर ढालवाला और ब्यासी चौकियों से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय राजस्व विभाग के कर्मचारी, पुलिस और आपातकालीन सेवाएं भी राहत व बचाव कार्य में शामिल हुईं।

सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सुमित पारुल

पारुल

पारुल