Breaking News

अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट: बीएमसी की चेतावनी, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा     |   मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्कर अरेस्ट: बैंकॉक से लाया 1.23 करोड़ का गोल्ड बार     |   सम्राट चौधरी का कड़ा अल्टीमेटम: मंत्री हो या अधिकारी, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई     |  

उप्र: कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर तीन दरोगा निलंबित, एक अधिकारी लाइन हाजिर

मथुरा, सात जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में रविवार को तीन पुलिस उपनिरीक्षकों को निलंबित और एक उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि राया थाने में तैनात उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिह को रिश्वत लेने की एक शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक रूप से दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा रिफाइनरी थाने में तैनात उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह को दो समुदायों के बीच हुए झगड़े के एक मामले को गम्भीरता से न लेने के कारण निलंबित किया गया।

कुमार ने बताया कि इसी तरह गोवर्धन थाने में तैनात उपनिरीक्षक रजत दुबे को विवेचना निस्तारण में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया और वृन्दावन के रंगजी मंदिर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह को चिह्नित माफिया की निगरानी करने में लापरवाही बरतने के कारण लाइन हाजिर कर दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र