Breaking News

मुंबई: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना     |   चढ़ावा विवाद पर चिराग पासवान सख्त, बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं     |   दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की हाई-क्वालिटी चरस जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट     |   हिमाचल में मानसून का कहर: 30 जून से 2 जुलाई तक 11 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट     |   मदरसा फंडिंग जांच पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हरी झंडी: ATS जांच पर रोक लगाने से साफ इनकार     |  

उप्र : बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बच्ची समेत तीन की मौत, दो घायल

गाजीपुर, सात जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शरीफपुर गांव के पास बने रेलवे अंडरपास में एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घटना में मोटरसाइकिल पर सवार काजल गिरि (23), उसकी भाभी रितु देवी (25) और दो महीने की बेटी सेजल की बस की चपेट में आने से मौत हो गई।

सूत्रों के मुकाबिक, घटना में मोटरसाइकिल चालक प्रतीक गिरि और उसकी बेटी श्रेया (दो) घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सैदपुर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रतीक मोटरसाइकिल पर पत्नी, भाभी और दो बच्चियों को बैठाकर बहरियाबाद से सैदपुर की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा

सं. सलीम नेत्रपाल पारुल

पारुल