Breaking News

मुंबई: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना     |   चढ़ावा विवाद पर चिराग पासवान सख्त, बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं     |   दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की हाई-क्वालिटी चरस जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट     |   हिमाचल में मानसून का कहर: 30 जून से 2 जुलाई तक 11 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट     |   मदरसा फंडिंग जांच पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हरी झंडी: ATS जांच पर रोक लगाने से साफ इनकार     |  

आईजीपीएल भारत क्लासिक में कोचर शीर्ष 10 में बरकरार

अल जदीदा (मोरक्को), सात जून (भाषा) भारत के गोल्फर कारणदीप कोचर तीसरे दौर में दो अंडर 70 का स्कोर बनाने के बावजूद आईजीपीएल भारत क्लासिक में संयुक्त 10वें स्थान पर खिसक गए।

चंडीगढ़ के 27 वर्षीय खिलाड़ी कोचर ने टूर्नामेंट में अभी तक कुल सात अंडर का स्कोर बनाया है, लेकिन वह संयुक्त पांचवें स्थान से नीचे खिसक गए। थाईलैंड के सेटी प्राकोंगवेच ने बोगीमुक्त 68 के स्कोर के साथ कुल 13 अंडर पर तीन शॉट की बढ़त हासिल कर ली।

रुंचनापोंग यूप्रेयोंग (71) और स्वीडन के चार्ली लिन्ध (67) 10 अंडर पर संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में गगनजीत सिंह भुल्लर और पुखराज सिंह गिल समान 69 का स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से 36वें स्थान पर हैं।

दूसरे दौर के बाद संयुक्त पांचवें स्थान पर रहे कार्तिक सिंह 75 का स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से 36वें स्थान पर खिसक गए। यशस चंद्र (71), राघव चुघ (70) और राशिद खान (69) भी संयुक्त रूप से 36वें जबकि शौर्य भट्टाचार्य 72 का स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से 49वें स्थान पर हैं।

भाषा

पंत नमिता

नमिता