Breaking News

मुंबई: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना     |   चढ़ावा विवाद पर चिराग पासवान सख्त, बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं     |   दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की हाई-क्वालिटी चरस जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट     |   हिमाचल में मानसून का कहर: 30 जून से 2 जुलाई तक 11 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट     |   मदरसा फंडिंग जांच पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हरी झंडी: ATS जांच पर रोक लगाने से साफ इनकार     |  

मोदी ने महिला फुटबॉल टीम को सैफ चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर बधाई देते हुए रविवार को कहा कि इससे आने वाले समय में अधिक युवाओं को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

भारत ने शनिवार को गोवा में खेले गए फाइनल में बांग्लादेश पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए कुल छठी बार और सात साल में पहली बार सैफ महिला चैंपियनशिप जीती।

मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सैफ महिला चैंपियनशिप जीतने पर हार्दिक बधाई। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। इससे आने वाले समय में और अधिक युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

भाषा

पंत नमिता

नमिता