Breaking News

मुंबई: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना     |   चढ़ावा विवाद पर चिराग पासवान सख्त, बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं     |   दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की हाई-क्वालिटी चरस जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट     |   हिमाचल में मानसून का कहर: 30 जून से 2 जुलाई तक 11 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट     |   मदरसा फंडिंग जांच पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हरी झंडी: ATS जांच पर रोक लगाने से साफ इनकार     |  

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा-अर्चना

मथुरा (उप्र), सात जून (भाषा) इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने रविवार को मथुरा के ठाकुर द्वारकाधीश महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि न्यायमूर्ति भंसाली ने अपनी पत्नी, रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह सिरोही और मथुरा तथा आगरा के जिला न्यायाधीशों के साथ द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किये।

मंदिर के मीडिया और कानूनी मामलों के प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का मंत्रोच्चार के बीच स्वागत किया गया और उन्हें मंदिर के इतिहास और परंपराओं के बारे में जानकारी दी गयी।

तिवारी ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने उन्हें पारंपरिक अंगवस्त्र, प्रसाद और एक स्मृति-चिह्न प्रदान किया।

न्यायमूर्ति भंसाली ने अपनी यात्रा के दौरान मंदिर के गोस्वामी तृतीय पीठाधीश्वर वागीश कुमार महाराज से भी मुलाकात की।

मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि ब्रज क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान मुख्य न्यायाधीश का कोसी के कोकिलावन में शनि मंदिर, वृंदावन में इस्कॉन मंदिर, नीम करौली बाबा समाधि स्थल, टटिया आश्रम और वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है।

भाषा सं. सलीम नेत्रपाल शोभना

शोभना