Breaking News

मुंबई: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना     |   चढ़ावा विवाद पर चिराग पासवान सख्त, बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं     |   दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की हाई-क्वालिटी चरस जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट     |   हिमाचल में मानसून का कहर: 30 जून से 2 जुलाई तक 11 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट     |   मदरसा फंडिंग जांच पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हरी झंडी: ATS जांच पर रोक लगाने से साफ इनकार     |  

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि15 नेपाल विदेश मंत्री

भारत के साथ सीमा विवाद को कूटनीति और खुले दिल से सुलझाना चाहता है नेपाल: शिशिर खनाल

नयी दिल्ली : नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने रविवार को कहा कि भारत के साथ सीमा विवाद को काठमांडू कूटनीति के माध्यम से सुलझाना चाहता है क्योंकि अगर दोनों पक्ष ‘‘खुले दिल’’ से एक साथ बैठें तो कोई भी समस्या बहुत बड़ी नहीं है।

दि5 दिग्विजय मोदी सीबीएसई

दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से तीन-भाषा नीति के क्रियान्वयन को स्थगित करने का आग्रह किया

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीएसई द्वारा नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए चालू शैक्षणिक सत्र के बीच में तीन-भाषा नीति को अनिवार्य रूप से लागू किए जाने पर चिंता जताई और इसे फिलहाल स्थगित करने का आग्रह किया है।

दि3 सीबीआई छापे

सीबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक-एयू फाइनेंस बैंक धोखाधड़ी मामले में छापे मारे

नयी दिल्ली : केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के विभागों से सरकारी धन की हेराफेरी से जुड़े कथित 661 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-एनसीआर में छह स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे37 महाराष्ट्र सीजेपी लीड दीपके

केंद्रीय मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा: सीजेपी संस्थापक दीपके

छत्रपति संभाजीनगर : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहा कि परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

प्रादे13 तमिलनाडु चिदंबरम कांग्रेस

कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने से पहले द्रमुक को इसकी जानकारी दे दी थी : चिदंबरम

चेन्नई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा है कि उनकी पार्टी ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को समर्थन देने से पहले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व को इसकी जानकारी दे दी थी।

प्रादे5 केरल सलीम कुमार लीड निधन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का निधन

कोच्चि : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का निमोनिया के इलाज के दौरान यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वि8 पाक पीओके चुनाव

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान में मतदान जारी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में तथाकथित विधानसभा के चुनाव के लिए रविवार को मतदान जारी है।

अर्थ2 रूस-भारत ऊर्जा मांग

भारत की ऊर्जा मांग से नया आकार लेगा वैश्विक बाजार : रोसनेफ्ट प्रमुख

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : रूस की पेट्रोलियम कंपनी रोसनेफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इगोर सेचिन ने कहा है कि अगले एक दशक में वैश्विक तेल मांग में होने वाली वृद्धि का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा भारत से आएगा, जबकि वैश्विक बिजली खपत में वृद्धि का 15 प्रतिशत योगदान भी भारत का होगा। इससे भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा बाजारों में से एक बन जाएगा।

अर्थ3 एलपीजी मूल्य वृद्धि सरकार

कीमतों में वृद्धि के बाद सरकार का दावा, भारत में दुनिया के अन्य देशों से सस्ता है रसोई गैस सिलेंडर

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी के एक दिन बाद अपने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।

खेल3 खेल सूर्यवंशी चयन परिवार

सूर्यवंशी के परिजनों ने कहा, वैभव की मेहनत रंग लाई

समस्तीपुर : बिहार के 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए भारतीय टी20 टीम में चयन पर उनके परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत अब रंग ला रही है।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल