Breaking News

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |   चीनी सेना में बड़ा फेरबदल: शी जिनपिंग ने दो नए सैन्य कमांडरों को प्रमोट किया     |   अपकमिंग फिल्म में बनेंगी नन: सिनेमा में वापसी को लेकर सेलिना जेटली ने खोले राज     |   अहमदाबाद में आज शाम PM मोदी करेंगे 7600 करोड़ की CG Semi फैक्ट्री का उद्घाटन     |   मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |  

सटोरिया गतिविधियों की सक्रियता से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) सरसों, सोयाबीन जैसे प्रमुख तिलहनों में सटोरियों की सक्रियता बढ़ने के बीच कारोबारी धारणा प्रभावित होने से शनिवार को मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पाम तेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट देखी गई।

सटोरियों द्वारा नीचे दाम पर खरीद के बाद दाम बढ़ाये जाने की वजह से सोयाबीन तिलहन तथा कम उपलब्धता के बीच मांग बढ़ने के कारण बिनौला तेल में मजबूती रही। ऊंचे दाम पर कामकाज सुस्त रहने के बीच सरसों तेल-तिलहन स्थिर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विगत एक सप्ताह में सोयाबीन के दाम 10-12 प्रतिशत टूट गए हैं। उसके बाद स्टॉकिस्ट के साथ सटोरिये सक्रिय हुए और उन्होंने सस्ते में खरीद की। बाद में उनके दाम बढ़ाकर बेचना शुरु किया गया जिससे सोयाबीन तिलहन में सुधार आया।

हालांकि बीती रात शिकागो एक्सचेंज कमजोर बंद होने, रुपया के मजबूत होने से सोयाबीन तेल के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। रुपया के मजबूत होने और बाजार धारणा प्रभावित रहने की वजह से पाम-पामोलीन के दाम भी गिरावट के साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कम उपलब्धता के बीच मांग बढ़ने से बिनौला तेल में सुधार आया। जबकि सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। सामान्य एवं सुस्त कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,650-7,675 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,600-7,175 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,490-2,790 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,580-2,680 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,580-2,725 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,950 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 6,975-7,025 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,825-6,900 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम