Breaking News

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |   चीनी सेना में बड़ा फेरबदल: शी जिनपिंग ने दो नए सैन्य कमांडरों को प्रमोट किया     |   अपकमिंग फिल्म में बनेंगी नन: सिनेमा में वापसी को लेकर सेलिना जेटली ने खोले राज     |   अहमदाबाद में आज शाम PM मोदी करेंगे 7600 करोड़ की CG Semi फैक्ट्री का उद्घाटन     |   मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |  

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रज्ञानानंदा और महिला हॉकी अंडर-18 टीम को बधाई दी

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को प्रतिष्ठित नार्वे शतरंज खिताब जीतने वाला पहला भारतीय बनने पर शनिवार को बधाई दी।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नार्वे शतरंज चैंपियन बनने पर आर प्रज्ञानानंदा को बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपने पूरे समर्पण, शानदार चाल और रणनीतिक सोच से मिली जीत से देश का गौरव बढ़ाया है। उम्मीद है कि आप और खिताब जीतकर हमारे युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे।’’

प्रज्ञानानंदा ओस्लो में अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट कीमर के खिलाफ जीत हासिल करके प्रतिष्ठित नार्वे शतरंज का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।

एक अलग संदेश में शाह ने कहा, ‘‘अंडर-18 एशिया कप 2026 में कांस्य पदक जीतने पर महिला अंडर-18 हॉकी टीम को बधाई। आपकी इस कामयाबी से निश्चित रूप से खेल और इसके चाहने वालों का उत्साह बढ़ेगा। जीत का यह सिलसिला जारी रखें। ’’

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को जापान के काकामिगहारा में खेले गए तीसरे स्थान के मैच में कोरिया को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता