Breaking News

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |   चीनी सेना में बड़ा फेरबदल: शी जिनपिंग ने दो नए सैन्य कमांडरों को प्रमोट किया     |   अपकमिंग फिल्म में बनेंगी नन: सिनेमा में वापसी को लेकर सेलिना जेटली ने खोले राज     |   अहमदाबाद में आज शाम PM मोदी करेंगे 7600 करोड़ की CG Semi फैक्ट्री का उद्घाटन     |   मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |  

'जीटीएम 2026' में 60,000 से अधिक व्यावसायिक बैठकों का आयोजन

तिरुवनंतपुरम, छह जून (भाषा) दक्षिण भारत में यात्रा एवं व्यापार क्षेत्र के प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘ग्लोबल ट्रैवल मार्केट’ (जीटीएम) के दूसरे संस्करण में 60,000 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बीच बैठकें आयोजित की गईं।

शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, ये व्यावसायिक बैठकें जीटीएम 2026 द्वारा तैयार की गई पूर्व-निर्धारित नेटवर्किंग प्रणाली के माध्यम से आयोजित की गईं। यह तीन-दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ।

इस आयोजन में लगभग 2,000 घरेलू और 100 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने भाग लिया। इसमें देशभर के प्रमुख पर्यटन एवं आतिथ्य हितधारकों का प्रतिनिधित्व करने वाले 228 स्टॉल लगाए गए थे।

यह कार्यक्रम केरल में नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों का पहला बड़ा संगम था। केरल के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री पी. ए. सी. विष्णुनाथ ने इसका उद्घाटन किया था।

इस आयोजन में आंध्र प्रदेश को ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन प्रोत्साहन राज्य’ का पुरस्कार दिया गया, जिसे राज्य के पर्यटन मंत्री कंडुला दुर्गेश ने प्राप्त किया।

भाषा

योगेश प्रेम

प्रेम