Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

घरेलू सहायिका को थप्पड़ मारने के आरोप में ग्रेटर नोएडा निवासी के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा, छह जून (भाषा) ग्रेटर नोएडा में घरेलू सहायिकाओं के विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद पुलिस ने शनिवार को बताया कि अग्रिम भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद एक घरेलू सहायिका को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप में एक आवासीय सोसाइटी निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में हुई थी।

पुलिस ने बताया, ‘‘30 वर्षीय घरेलू सहायिका ने संबंधित निवासी से अग्रिम राशि ली थी, लेकिन बाद में उसके यहां काम पर जाना बंद कर दिया। निवासी ने उसे दूसरे फ्लैट में काम करते हुए देखा और उससे ली गई अग्रिम राशि लौटाने को कहा।’’

पुलिस के अनुसार, इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। पुलिस के अनुसार इस दौरान निवासी ने घरेलू सहायिका को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया।

पुलिस ने बताया कि निवासी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश