Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

सिक्किम में आग लगने से मठ और दो घर जलकर खाक

गंगटोक, छह जून (भाषा) उत्तरी सिक्किम के लाचेन क्षेत्र में लगी आग में 61 साल पुराना एक मठ और उससे सटे दो घर जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

'थांगू सेर्टोक गुम्पा' में आधी रात के आसपास आग लग गई और यह आसपास के दो घरों में भी फैल गई, जिसपर स्थानीय लोगों ने काबू पाया, क्योंकि दमकल गाड़ियां दुर्गम रास्तों के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं।

इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि मठ से कुछ भी बचाया नहीं जा सका और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

वर्ष 1965 के आसपास निर्मित 'थांगू सेर्टोक गुम्पा' का इस क्षेत्र के लोगों के लिए अपार धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व था।

मंत्री एवं स्थानीय विधायक समदुप लेपचा ने इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

मंत्री ने लोगों को मठ के पुनर्निर्माण और जिन लोगों के घर जलकर खाक हो गए हैं उन्हें पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश