Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

राजस्थान: 1.46 करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक बरामद, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

जयपुर, छह जून (भाषा) राजस्थान के बारां जिले में पुलिस ने 732 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.46 करोड़ रुपए आंकी गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि छीपाबड़ौद थाने की टीम को आखाखेड़ी चौराहे के पास दो मोटरसाइकिल के साथ तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को देखकर वे घबराकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान विमल प्रकाश महाजन (64), उसके पुत्र रवि मित्तल (36) और नरेश मीणा (35) के रूप में हुई है।

अधिकारी के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी रवि मित्तल और विमल प्रकाश के कब्जे से 732 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ 46 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

अधिकारी के अनुसार पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिता-पुत्र ने उक्त स्मैक तीसरे आरोपी नरेश मीणा को बेचने के लिए मंगाई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा पृथ्वी अमित

अमित