Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर दलित महिला से बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज

बिजनौर (उप्र), छह जून (भाषा) जिले में एक निजी अस्पताल संचलित करने वाले एक चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर दलित महिला कर्मचारी से बलात्कार करने और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

धामपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) मृदुल कुमार ने कहा कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शिकायत के आधार पर 2 जून को एक मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने शिकायत के हवाले ये बताया कि आरोपी दूसरे समुदाय से है और पहले से ही शादीशुदा है। उन्होंने बताया कि शिकायत में लगाये गए आरोप के अनुसार उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध तब बनाए जब वह अस्पताल में काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि अस्पताल संचालक चिकित्सक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उस पर कथित तौर पर गर्भपात कराने का दबाव डाला। एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच, स्थानीय भाजपा विधायक ओम कुमार ने शनिवार को पीड़िता से मुलाकात की और आरोप लगाया कि यह सामूहिक बलात्कार का मामला है। पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने दावा किया कि महिला पर अपना धर्म बदलने और प्रतिबंधित मांस खाने का भी दबाव डाला गया।

प्रारंभिक पुलिस कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ना तो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम लागू किया है और ना ही पीड़ित परिवार से प्रारंभिक आवेदन स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें मामले में सख्त और पूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

भाषा सं जफर अमित

अमित