Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

पवन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी से भेंट की

पटना, छह जून (भाषा) बिहार विधानपरिषद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उम्मीदवार घोषित किये जाने के एक दिन बाद भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात की।

सिंह ने प्रदेश भाजपा के महासचिव (संगठन) भीखूभाई दलसानियां से भी भेंट की। भोजपुरी सुपरस्टार ने काराकट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ा था।

सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कहा, “पार्टी मेरे लिए मां के समान है। मैं भाजपा का एक विनम्र कार्यकर्ता हूं और पार्टी द्वारा मुझे सौंपी गई हर जिम्मेदारी या निर्देश का पालन करूंगा। यह अवसर देने के लिए पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का मैं आभारी हूं।”

मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक हैंडल पर सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख की तस्वीरें साझा कीं। मयूख भी विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में पार्टी प्रत्याशी हैं। सिंह और मयूख की सम्राट से मुलाकात शनिवार को यहां मुख्यमंत्री आवास पर हुई।

भाजपा ने विधानपरिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को सिंह और मयूख समेत अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की। सिंह पहली बार विधान परिषद में चुनाव लड़ेंगे जबकि मयूख लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा के अन्य दो उम्मीदवार अनिल ठाकुर और शीला पंडित हैं।

इसके अलावा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी तीन उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी शामिल हैं। निशांत पिछले महीने बिहार सरकार में मंत्री बने थे।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव