Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

इटावा में पुलिस लाइन में सिपाही ने बास्केटबॉल ग्राउंड के पोल से फंदा लगाकर आत्महत्या की

इटावा (उप्र), छह जून (भाषा) इटावा पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने शनिवार सुबह बास्केटबॉल ग्राउंड के पोल पर फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) के के मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान आरक्षी अजीत सिंह यादव (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अजीत सिंह यादव पुलिस लाइन परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते थे और शनिवार सुबह उनका शव पुलिस लाइन के बास्केटबॉल ग्राउंड में पोल से लटका मिला।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि अजीत सिंह यादव मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले थे और 2005 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने बताया कि अजीत सिंह यादव के बड़े भाई अरविंद सिंह इटावा में ही एसआई (उप निरीक्षक) के पद पर तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच करके आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित