Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

मध्यप्रदेश के शाजापुर में ट्रक से टकराई बस, चालक की मौत, 18 यात्री घायल

शाजापुर (मध्यप्रदेश), छह जून (भाषा) मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक ट्रक के पिछले से एक निजी बस के टकरा जाने से बस चालक की मौत हो गई जबकि 18 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सुनेरा थानाक्षेत्र में जिले के मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर एक ढाबे के पास रात करीब दो बजे हुई।

सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि बस मध्यप्रदेश के इंदौर से उत्तर प्रदेश के ललितपुर जा रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में अशोकनगर जिले के निवासी बस चालक मनोहर सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई। मुकाती ने बताया कि हादसे में दो गर्भवती महिलाओं समेत 18 यात्री घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं दिमो अमित

अमित