Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

गृह मंत्री अमित शाह ने नार्वे शतरंज का खिताब जीतने पर प्रज्ञानानंदा को बधाई दी

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को प्रतिष्ठित नार्वे शतरंज खिताब जीतने वाला पहला भारतीय बनने पर शनिवार को बधाई दी।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नार्वे शतरंज चैंपियन बनने पर आर प्रज्ञानानंदा को बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपने पूरे समर्पण, शानदार चाल और रणनीतिक सोच से मिली जीत से देश का गौरव बढ़ाया है। उम्मीद है कि आप और खिताब जीतकर हमारे युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे।’’

प्रज्ञानानंदा ओस्लो में अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट कीमर के खिलाफ जीत हासिल करके प्रतिष्ठित नार्वे शतरंज का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता