Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

मथुरा में मानसी गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

मथुरा (उप्र), छह जून (भाषा) मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में शनिवार सुबह पवित्र मानसी गंगा कुंड में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोर परिवार के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आए थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि अधिक मास के दौरान परिक्रमा लगाने के उद्देश्य से आगरा के पिनाहट से आए श्रद्धालुओं के दल में दो किशोर मनीष (14) व प्रिंस (15) भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि इन श्रद्धालुओं ने रात में परिक्रमा लगाई और सुबह दिन निकलते ही मानसी गंगा (कुण्ड) में स्नान के लिए पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि तभी मनीष गहरे पानी में फिसल कर डूबने लगा तो प्रिंस भी उसे बचाने के चक्कर में गहरे पानी की ओर चला गया। उन्होंने बताया कि उनके नहीं दिखने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे बाद एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे का शव भी सुबह 10 बजे मिल गया। उन्होंने बताया कि दोनों किशोर मौसेरे भाई थे और उनकी मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित