Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

दिल्ली के नरेला स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाया गया

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अपराह्न 12:20 बजे बाहरी-उत्तरी दिल्ली में एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा, 'हमने पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। अपराह्न 13:20 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।'

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप