Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार नहीं करूंगा : मुख्यमंत्री शिवकुमार

बेंगलुरु, छह जून (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया और कहा कि इस मुद्दे को आंतरिक रूप से बातचीत के माध्यम से हल किया जाएगा।

रेड्डी के इस्तीफे की घोषणा से उत्पन्न संकट को कम करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बीच शिवकुमार की ये टिप्पणियां आई हैं।

शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम किसी भी परिस्थिति में उनका (रेड्डी) इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें रेड्डी के इस्तीफे की घोषणा के बारे में पता चला है, लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले चर्चा जारी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘रामलिंगा रेड्डी ने शायद मुझे व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेजा होगा। मैं पूरी रात व्यस्त था। किसी भी हालत में हम उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे। मैं उनसे बात करूंगा। मैं सबसे बात करूंगा।’’

शिवकुमार ने इस बात पर जोर दिया कि इस मामले को और बढ़ने देने के बजाय पार्टी और सरकार के भीतर ही सुलझा लिया जाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेड्डी ने शुक्रवार को इस्तीफे की घोषणा की थी, क्योंकि उन्हें बेंगलुरु विकास विभाग के बजाय वृहद और मध्यम सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप