Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

केरल: नाले में फंसे प्रवासी श्रमिक को अग्निशमन कर्मियों ने बचाया

कोझीकोड, छह जून (भाषा) केरल के कोझीकोड में अग्निशमन कर्मियों ने शनिवार को खुद को पश्चिम बंगाला का निवासी बताने वाले प्रवासी श्रमिक को एक नाले से बचाया।

हालांकि वह नाले में कैसे पहुंचा, इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

श्रमिक को बचाने वाले अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि प्रवासी मजदूर ने दावा किया है कि किसी जादूगर ने उसे पिछले दो दिनों से नाले के अंदर फंसा रखा था।

एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, ‘‘वह नाले में कैसे पहुंचा, इस बारे में पता नहीं चल सका है। यह मामला काफी संदिग्ध और रहस्यमय प्रतीत होता है। आसपास कोई खुला मैनहोल नहीं था जहां से वह नाले में जा सकता था या गिर सकता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘श्रमिक दावा कर रहा है कि किसी जादूगर ने जादू से उसे इसके अंदर पहुंचा दिया था।’’

उन्होंने कहा कि एक राहगीर ने इस व्यक्ति को नाले में फंसा देखा। उन्होंने कहा कि इसके बाद दमकल कर्मियों को सूचना दी गई और विभाग के कर्मी उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे।

भाषा देवेंद्र पवनेश

पवनेश