Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

मथुरा (उप्र), छह जून (भाषा) मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र में बलदेव रोड पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पीतम पाल सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार गोपी (18) और छोटू (18) महावन से लौट रहे थे। वहीं, एक बुलेट पर सवार सौरभ (20), पीयूष (19) और दाऊदयाल (18) महावन की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम बलदेव रोड पर गोपालपुर के निकट दोनों मोटरसाइकिलें टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों युवक सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गोपी, छोटू और सौरभ को मृत घोषित कर दिया,वहीं पीयूष और दाऊदयाल का इलाज जारी है।

सीओ ने बताया कि पांचों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था, जबकि पुलिस लगातार लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत देती है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द नेत्रपाल शोभना

शोभना