Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की

(फाइल फोटो के साथ)

लखनऊ/बलरामपुर, छह जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।

उन्होंने मां की आरती उतारी तथा सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

एक सरकारी बयान के अनुसार योगी शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचे। यहां विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास के बाद उन्होंने मंदिर में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर में आये श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

योगी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, संतों आदि से मुलाकात भी की। उसके बाद वह गोंडा के लिए रवाना हो गया।

दर्शन-पूजन के दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास जी, विधायक पलटूराम, कैलाश नारायण शुक्ल आदि भी मौजूद रहे।

भाषा आनन्द नेत्रपाल राजकुमार

राजकुमार