Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

दिल्ली: पिता और पुत्र मृत मिले, जांच शुरू

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में शनिवार को 54 वर्षीय व्यक्ति अपने घर में फंदे से लटका मिला, वहीं उसके 13 वर्षीय बेटे का शव पास में बिस्तर पर पड़ा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को सुबह ज्योति नगर थाने में संदिग्ध आत्महत्या की घटना के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद वह छज्जूपुर इलाके में स्थित उस घर पहुंची।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस को प्रवीण शर्मा (54) अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटके हुए मृत अवस्था में मिले।

उन्होंने बताया कि शर्मा का 13 वर्षीय बेटा भी मृत मिला। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य एकत्रित किए गए।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मृत्यु के सही कारण का पता चल सके।

भाषा वैभव नेत्रपाल शोभना

शोभना