Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

अगले पांच वर्ष में कोलकाता मेट्रो के लिए नयी पीढ़ी की 60 ट्रेन शुरू की जाएंगी : वैष्णव

कोलकाता, छह जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को घोषणा की कि अगले पांच वर्ष में कोलकाता मेट्रो के लिए नयी पीढ़ी की 60 ट्रेन शुरू की जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल की रेलवे परियोजनाओं को नयी गति मिलेगी।

राज्य सचिवालय नबान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि कोलकाता मेट्रो नेटवर्क के केवल 28 किलोमीटर हिस्से का निर्माण 42 वर्षों में पूरा हुआ था, जबकि 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से 45 किलोमीटर नयी मेट्रो लाइन जोड़ी गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले पांच वर्षों में कोलकाता मेट्रो के लिए नयी पीढ़ी की 60 ट्रेन शुरू की जाएंगी। आज मैंने कोलकाता मेट्रो में यात्रा की। हम इसका कायाकल्प करेंगे।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन सेवाओं का उद्देश्य यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी लाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये हाई-स्पीड कॉरिडोर सिलीगुड़ी को नयी दिल्ली से मात्र छह घंटे में जोड़ देंगे।’’

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल